स्वप्न-विवेक
एक समय था जब हम साधारण विद्यार्थी थे और पढ़ाई में लगे रहते थे। फिर जीवन का एक विशिष्ट दौर आया, जब उच्च सरकारी पदों पर कार्य करने का अवसर मिला। अब सेवानिवृत्ति के बाद फिर से वही साधारणता लौट आई है। वास्तव में हम तो वही रहे; केवल जीवन की सतह पर परिस्थितियों की परतें आती जाती रहीं।
राजा जनक की एक प्रसिद्ध कथा है। एक रात उन्हें नींद में एक विचित्र स्वप्न आया। स्वप्न से वे अत्यंत व्याकुल होकर अचानक उठ बैठे। स्वयं को अपने राजसी पलंग पर सुरक्षित देखकर वे सोचने लगे कि सच क्या है, वह जो स्वप्न में देखा या यह जो अभी सामने है? उन्होंने पंडितों की सभा बुलाई, परंतु कोई भी उनके प्रश्न का संतोषजनक उत्तर न दे सका। अंततः अष्टावक्र आए और अपने अद्भुत उत्तर से राजा के संदेह का समाधान किया।
स्वप्न में राजा जनक ने देखा कि किसी बाहरी राजा ने उनके राज्य पर आक्रमण कर उन्हें पराजित कर दिया है। युद्ध में वे किसी तरह बच तो गए, पर राज्य से निकाल दिए गए। भटकते भटकते वे दूसरे राज्य में पहुँचे। भूख और प्यास से उनकी हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी थी। तभी उन्होंने एक स्थान पर सदाव्रत में भोजन के लिए लगी लंबी पंक्ति देखी और स्वयं भी उसमें खड़े हो गए।
जब उनकी बारी आई, तब तक भोजन लगभग समाप्त हो चुका था। परोसने वाले ने पतीले के तले से खुरचकर जो थोड़ा सा उखराल निकला, वही एक पत्तल में डालकर उन्हें दे दिया। राजा जनक किसी की नज़र से बचने के लिए एक कोने में उकड़ूँ बैठ गए। जैसे ही उन्होंने पहला कौर उठाया, एक कुत्ता दौड़ता हुआ आया और पत्तल झपटकर भाग गया। भूख से व्याकुल राजा ने बची-खुची शक्ति जुटाकर उसके पीछे दौड़ लगाई।
दौड़ते-दौड़ते अचानक उन्हें एक पत्थर की ठोकर लगी और वे औंधे मुँह कचरे के ढेर में गिर पड़े। उनका पूरा शरीर, वस्त्र और चेहरा गंदगी से भर गया। पीड़ा और अपमान से वे कराह उठे और जोर से रो पड़े—और उसी क्षण उनकी आँख खुल गई।
उन्होंने देखा कि वे अपने राजसी पलंग पर सुरक्षित लेटे हैं। वे वही राजा हैं; न कोई युद्ध हुआ था, न पराजय, न ही वह दरिद्रता। परंतु उनके मन में प्रश्न उठ खड़ा हुआ: जो अनुभव उन्होंने अभी अभी किया, वह सच था या यह जो अब सामने है?
तब अष्टावक्र ने कहा—
“राजन, न वह दरिद्रता का स्वप्न सत्य था और न यह राजसत्ता ही अंतिम सत्य है। सत्य तो आप स्वयं हैं, जो इन दोनों अवस्थाओं के साक्षी हैं और आज यह प्रश्न कर रहे हैं।”
हमारे जीवन में भी घटनाएँ कुछ इसी प्रकार घटती हैं। वे स्वप्न की तरह आती हैं, कुछ समय ठहरती हैं और फिर लुप्त हो जाती हैं। हमारा भूतकाल भी स्वप्न की भाँति बीत गया, वर्तमान भी उसी प्रकार बीत रहा है, और भविष्य में जो कुछ घटेगा वह भी स्वप्न की तरह प्रकट होकर ओझल हो जाएगा।
जो ओझल नहीं होता, वह है हमारा शाश्वत अस्तित्व; हमारा “होना”। जिसने इस होनेपन को जान लिया और उसी जागरूकता में स्थित हो गया, उसने अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लिया और निर्भय हो गया।
यही स्वप्न विवेक है; स्वप्न से अलग होकर अपने सत्य स्वरूप को पहचान लेना। जिसने स्वयं को पहचान लिया, वह मुक्त हो गया।
१४ मार्च २०२६
Dream Discernment (Swapna Vivek)
There was a time when we were ordinary students, engaged in our studies. Then a distinctive phase of life passed when we served in high government positions. Now, after retirement, we have once again become ordinary. In truth, we remained the same; only the surface layers of life kept changing with time.
There is a well-known story about King Janaka. One night he had a strange dream. Disturbed and restless, he suddenly woke up. Finding himself on his royal bed, he began to wonder: which is real - the experience in the dream, or this present reality before him? He called an assembly of learned scholars, but none could resolve his doubt. Finally, Ashtavakra arrived and answered the question so profoundly that the king’s confusion vanished.
In the dream, King Janaka saw that an enemy king had attacked his kingdom and defeated him. Though he survived the battle, he was exiled from his own land. Wandering helplessly, he reached another kingdom. He was extremely hungry and thirsty, almost on the verge of collapse. Then he saw a long queue of people waiting for food at a charitable kitchen and joined the line.
By the time his turn came, the food had nearly finished. The server scraped the bottom of the pot and managed to collect a little burnt residue, which he placed on a leaf plate and handed to him. King Janaka quietly went to a corner and squatted down so that no one would notice him. Just as he lifted the first morsel to his mouth, a dog suddenly ran up, snatched the plate, and ran away.
Overwhelmed by hunger, the king gathered his remaining strength and chased the dog. While running, he stumbled over a stone and fell headlong into a heap of garbage. His face, body, and clothes were covered with filth. In pain and humiliation he cried out loudly—and at that very moment he woke up.
He found himself lying safely on his royal bed. He was still the king: there had been no war, no defeat, no misery. Yet a deep doubt arose within him: which was real—the suffering he had just experienced, or the present reality before him?
Ashtavakra replied:
“O King, neither the poverty you experienced in the dream was real, nor is this royal status the ultimate truth. The real truth is you yourself—the one who witnessed both experiences and is now asking this question.”
In our own lives, events unfold in much the same way. They appear like dreams, stay for a while, and then pass away, never to return. Our past was like a dream, the present is also like a dream, and whatever will happen in the future will likewise appear and disappear like a dream.
What does not disappear is our eternal being—our pure existence. The one who realizes this state of being and abides in that awareness recognizes his true nature and becomes fearless.
This is Svapna Vivek; the discernment of the dream.
One who separates himself from the dream and recognizes his true self becomes free.
14 March 2026
0 comments:
Post a Comment