Happy International Yoga Day!
Uttarayana and Makara Sankranti, as well as Dakshinayana and Karka Sankranti, coincided in the 3rd–4th century CE. Due to the precession of the Earth’s axis, they have gradually drifted apart and are now separated by about 24 days.
Traditionally, Uttarayana began with the winter solstice, marking the gradual increase of daylight and the commencement of the “day of the Devas.” Dakshinayana began with the summer solstice, marking the gradual decrease of daylight and the commencement of the “night of the Devas.” These transitions reflected the changing influence of solar energy on life and agriculture on Earth.
What were once two coinciding events have now become four distinct dates:
21 December – Winter Solstice (Uttarayana)
14 January – Sun’s entry into Makara (Makara Sankranti)
21 June – Summer Solstice (Dakshinayana)
14 July – Sun’s entry into Karka (Karka Sankranti)
The reason is that the Sun’s overhead position on the Tropics is determined by the Earth’s axial tilt and the tropical year, whereas Makara Sankranti and Karka Sankranti are determined by the Sun’s position relative to the fixed stars in the sidereal zodiac. Due to the precession of the Earth’s axis, these two reference systems drift apart by about one day every 71.6 years. As a result, since the Gupta period, a gap of nearly 24 days has developed between the solstices (Uttarayana and Dakshinayana) and the corresponding Sankrantis (Makara and Karka).
Interestingly, public observance continues to focus on Makara Sankranti and, to a lesser extent, Dakshinayana, while the astronomical Uttarayana and Karka Sankranti have largely receded from popular awareness. The evolution of these dates is a reminder of how astronomical phenomena, calendrical traditions, and cultural practices interact and change over time.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ।
तीसरी-चौथी शताब्दी ईस्वी में उत्तरायण और मकर संक्रांति, तथा दक्षिणायन और कर्क संक्रांति एक ही दिन पड़ते थे। पृथ्वी की धुरी के अयनगमन (Precession) के कारण ये तिथियाँ धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होती गईं और आज इनके बीच लगभग 24 दिनों का अंतर हो गया है।
परंपरागत रूप से उत्तरायण शीत अयनांत (Winter Solstice) से आरम्भ होता था, जब दिन बढ़ने लगते हैं और देवताओं का दिन प्रारम्भ माना जाता है। दक्षिणायन ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) से आरम्भ होता था, जब दिन घटने लगते हैं और देवताओं की रात्रि का प्रारम्भ माना जाता है। ये दोनों संक्रमण पृथ्वी पर सौर ऊर्जा के बढ़ने और घटने के प्राकृतिक चक्र के प्रतीक थे।
जो कभी दो संयुक्त घटनाएँ थीं, वे आज चार पृथक तिथियाँ बन चुकी हैं—
21 दिसंबर — शीत अयनांत (उत्तरायण)
14 जनवरी — सूर्य का मकर राशि में प्रवेश (मकर संक्रांति)
21 जून — ग्रीष्म अयनांत (दक्षिणायन)
14 जुलाई — सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश (कर्क संक्रांति)
इसका कारण यह है कि उष्णकटिबंधीय रेखाओं (Tropics) पर सूर्य की सीधी किरणों का पड़ना पृथ्वी की धुरी के झुकाव और उष्णकटिबंधीय वर्ष (Tropical Year) द्वारा निर्धारित होता है, जबकि मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति नाक्षत्र (Sidereal) राशि चक्र में स्थिर तारों के सापेक्ष सूर्य की स्थिति पर आधारित हैं। पृथ्वी की धुरी के अयनगमन (Precession) के कारण ये दोनों संदर्भ-प्रणालियाँ लगभग हर 71.6 वर्ष में एक दिन के बराबर एक-दूसरे से दूर खिसकती जाती हैं। परिणामस्वरूप, गुप्तकाल से लेकर आज तक अयनांतों (उत्तरायण और दक्षिणायन) तथा उनसे संबंधित संक्रांतियों (मकर और कर्क) के बीच लगभग 24 दिनों का अंतर उत्पन्न हो गया है।
रोचक तथ्य यह है कि जनमानस में आज भी मुख्यतः मकर संक्रांति और कुछ हद तक दक्षिणायन की चर्चा और स्मरण होता है, जबकि खगोलीय उत्तरायण और कर्क संक्रांति धीरे-धीरे लोकचेतना के क्षितिज से ओझल हो गए हैं। यह परिवर्तन दर्शाता है कि समय के साथ खगोल विज्ञान, पंचांग परंपरा और सांस्कृतिक व्यवहार किस प्रकार एक-दूसरे को प्रभावित करते हुए विकसित होते रहते हैं।
0 comments:
Post a Comment